पुलिस ने घर पर मारा छापा, 9.69 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

Sunday, Jun 27, 2021 - 06:34 PM (IST)

पांवटा साहिब (संजय): पांवटा साहिब उपमंडल के देवीनगर में पुलिस टीम ने एक महिला के घर पर छापेमारी कर उसको स्मैक की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। बता दें कि इससे पहले पुलिस टीम ने नैशनल हाईवे पर कफोटा के पास 3 लोगों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह स्मैक देवीनगर की एक महिला से लाई गई थी। उसके बाद डीएसपी वीर बहादुर ने पांवटा साहिब, शिलाई व पुरूवाला पुलिस की संयुक्त टीम के साथ वार्ड नंबर-9 देवीनगर में 70 वर्षीय संगीता ऊर्फ  गीता देवी के घर छापेमारी कर 9.69 ग्राम स्मैक बरामद कर महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Content Writer

Vijay