नालागढ़ में 20.24 ग्राम चिट्टे के साथ महिला गिरफ्तार

Wednesday, Jan 17, 2024 - 09:23 PM (IST)

बीबीएन (ठाकुर): जिला बद्दी पुलिस के हर घर जागरूक अभियान की शुरूआत बुधवार को नालागढ़ से हुई। डीएसपी नालागढ़ फिरोज खान की अगुवाई में पार्षदों के साथ नशे के खिलाफ शुरू किए गए अभियान को लेकर चर्चा हुई। इसमें शहर को नशा मुक्त करने का अभियान छेड़ा गया। इस मौके पर नगर परिषद नालागढ़ अध्यक्ष अलका वर्मा, पार्षद महेश गौतम, संजय भारद्वाज, अमेंद्र भिंडर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। नशे के खिलाफ अभियान के पहले दिन ही पुलिस को कामयाबी मिली। पुलिस ने नगर परिषद नालागढ़ के साथ सरकारी आवास में एक मकान से चिट्टा बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सरकारी आवास परिसर में दबिश दी, जहां आसपास से सिरिंज मिलीं। इसके बाद एक मकान की तलाशी ली तो कपड़े के अंदर से चिट्टा बरामद हुआ। यह कार्रवाई डीएसपी नालागढ़ फिरोज खान की अगुवाई में हुई जिसके बाद जांच अधिकारी को मामले की आगामी कार्रवाई के निर्देश दिए। आरोपी महिला की पहचान अमरजीत कौर वार्ड नंबर-3 नालागढ़ के रूप में हुई जिसके कब्जे से 20.24 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Content Writer

Vijay