पुलिस ने गश्त के दौरान 5.89 ग्राम हैरोइन के साथ धरी महिला

Friday, Aug 23, 2019 - 07:41 PM (IST)

इंदौरा (अजीज): पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत शुक्रवार को पुलिस ने हैरोइन के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफ लता पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के समीपवर्ती गांव बरोटा में में गश्त के दौरान मिली। पुलिस ने मामले में 35 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना प्रभारी इंदौरा सुरेंद्र धीमान ने बताया कि मुख्य आरक्षी विपिन कुमार के नेतृत्व में महिला आरक्षी संदीप कौर व अन्य पुलिस कर्मी जब रूटीन गश्त पर थे तो  इस दौरान बरोटा गांव में ही एक महिला एक बगीचे के रास्ते से सड़क की तरफ आ रही थी। उसने जैसे ही पुलिस को देखा तो एक पुडिय़ा जैसी वस्तु झाडिय़ों की तरफ  फैंकी और वापस मुड़कर तेज-तेज चलने लगी, जिस पर पुलिस को उस पर शक हुआ।

इस दौरान महिला आरक्षी ने उसे दबोच लिया। इसके बाद  जब उक्त महिला द्वारा फैंकी गई पुडिय़ा की जांच की तो उसमें 5.89 ग्राम हैरोइन पाई गई। महिला की पहचान रीना पत्नी गुरभजन निवासी गांव बरोटा तहसील इंदौरा के रूप में हुई है। एसडीपीओ नूरपुर साहिल अरोड़ा ने बताया कि महिला को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Vijay