गगवाल में 7.26 ग्राम हैरोइन के साथ महिला गिरफ्तार

Tuesday, Aug 20, 2019 - 06:36 PM (IST)

इंदौरा (अजीज/आशीष): पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत गांव गगवाल में एक महिला को 7.26 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया गया है। मामले के संदर्भ में जानकारी देते हुए एसएसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि जब चौकी प्रभारी ठाकुरद्वारा जीत सिंह माहल के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी विपिन कुमार, विनय कुमार व महिला आरक्षी मोनिका की टीम यातायात चैकिंग हेतु गगवाल में मौजूद थी तो एक महिला पुलिस टीम को देख हड़बड़ा गई। जब टीम पूछताछ करने हेतु उसकी तरफ बढ़ी तो महिला ने अपनी कमीज से कोई पदार्थ निकालकर फैंक दिया। इस पर महिला आरक्षी ने उसे धर दबोचा व उसके द्वारा फैंके गए पदार्थ की जांच की तो वह चिट्टा (हैरोइन) निकला।

कोर्ट में पेश की जाएगी महिला

महिला की पहचान कांता देवी पत्नी जसविंद्र सिंह निवासी गांव गगवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़ी गई हैरोइन को जब्त कर महिला को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना इंदौरा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है तथा आगामी कारवाई अमल में लाई जा रही है। महिला को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Vijay