गश्त कर रही पुलिस को मिली सफलता, मनाली में चरस के साथ महिला गिरफ्तार

Wednesday, Apr 03, 2024 - 05:45 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू): पुलिस ने मनाली में भूतनाथ मंदिर के पास एक महिला को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस गश्त के दौरान महिला चरस के साथ पकड़ी गई। पुलिस ने जब शक के आधार पर उसे पूछताछ के लिए रोका तो वह घबरा गई। इसके बाद महिला की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 41 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी महिला की पहचान जयवंती पत्नी गुड्डू निवासी चिचोगा मनाली के रूप में हुई है। डीएसपी केडी शर्मा ने महिला की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay