1 किलो 312 ग्राम चरस के साथ महिला गिरफ्तार

Monday, Apr 19, 2021 - 10:54 AM (IST)

कुल्लू (संजीव जैन) : जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में पुलिस की टीम ने एक ढाबा से 1 किलो 312 ग्राम चरस बरामद की है। वही चरस रखने के आरोप में एक महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। कुल्लू पुलिस के द्वारा महिला को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि कसोल में एक महिला अपने ढाबा में चरस बेचने का काम करती है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने ढाबे में तलाशी लेनी शुरू कर दी। तलाशी के दौरान महिला के द्वारा संचालित से 1 किलो 312 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी महिला को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि महिला लम्बे समय से ढाबा में चरस बेचने का कारोबार कर रही थी। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। ताकि उसके साथ जुड़े अन्य नशा तस्करों के बारे में पुलिस को जानकारी मिल सके। उन्होंने बताया कि नशा तस्करों पर पुलिस की कड़ी नजर है।
 

Content Writer

prashant sharma