9 साल के मासूम का यौन शोषण करने पर महिला गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजी

Thursday, Apr 11, 2019 - 09:56 PM (IST)

बी.बी.एन.: औद्योगिक क्षेत्र में करीब 9 साल के बच्चे का महिला द्वारा यौन शोषण करने का मामला आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त बच्चे के परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके करीब 9 साल के बच्चे के साथ महिला ने यौन शोषण किया व मारने की धमकी दी। ए.एस.पी. बद्दी एन.के. शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित आई.पी.सी. की धारा 506 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और गिरफ्तार आरोपी महिला को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 2 दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

Vijay