90 हजार के गहनाें की चोरी मामले में चंडीगढ़ से महिला गिरफ्तार

Thursday, Nov 28, 2019 - 09:23 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप): अखाड़ा बाजार से 90 हजार के सोने के गहने चोरी करने मामले में एक महिला को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार अखाड़ा बाजार के एक शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत की थी कि उसके घर से किसी ने 90 हजार के सोने के गहने चोरी कर लिए हैं, जिसके चलते पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी छानबीन शुरू कर दी थी। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के बाद कुल्लू के सभी ज्वैलर्स के पास गहने बेचने और खरीदने की जांच की।

पुलिस की एक टीम ने सभी स्थानीय ज्वैलर्स से सोने के गहने बेचने वाले के बारे पूछताछ की, जिसमें एक ज्वैलर ने बताया कि एक महिला ने बिल प्रस्तुत करने के वायदे के साथ ऐसे गहने बेचे हैं, जिसके चलते पुलिस ने चोरी किए हुए गहने बरामद कर लिए। उन्हें यह भी पता चला कि महिला गहने बेचकर चंडीगढ़ भाग गई है। वीरवार को एक टीम ने महिला आरोपी मंजू लता उर्फ जानवी पुत्री तारा चंद निवासी भिखाली को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है।

Vijay