देह व्यापार मामले में महिला सरगना गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजी

Thursday, Oct 04, 2018 - 07:57 PM (IST)

गगरेट: गगरेट के डंगोह गांव में पुलिस द्वारा पकड़े गए सैक्स रैकेट में पुलिस ने उस घर की महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिस घर में यह सैक्स रैकेट चल रही थी। बताया जा रहा है कि उक्त महिला ही इस गिरोह की कथित सरगना है। इस सैक्स रैकेट में हुई यह चौथी गिरफ्तारी है। वीरवार को पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को अम्ब न्यायालय में पेश किया गया। यहां से पुलिस ने आरोपियों का 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है।

पुलिस को शक है कि यह अंतर्राज्यीय देह व्यापार का गिरोह है और इसमें पंजाब की कई लड़कियों को इस धंधे में धकेला गया है। पुलिस ने आरोपियों से 6 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस धंधे में और कौन-कौन से लोग संलिप्त हैं। बताया जा रहा है कि जिस घर में यह धंधा चलाया जा रहा था, वहां सी.सी.टी.वी कैमरे भी लगे हुए हैं और अब पुलिस भी इन सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को खंगालने जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि कौन-कौन सी लड़कियां यहां आती थीं और कौन-कौन से सफेदपोश इन तक पहुंचते थे।

पुलिस इस धंधे की परतें उधेडऩे के लिए वीरवार को आरोपियों को अंब न्यायालय में पेश कर उनका 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं। डी.एस.पी. मनोज जम्वाल ने बताया कि इस मामले में एक और गिरफ्तारी की गई है और आरोपियों का 2 दिन का रिमांड हासिल कर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान गहनता से जांच की जाएगी। 

Vijay