60 लाख की ठगी मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला, युवाओं को ऐसे देती थी झांसा

Monday, Jan 27, 2020 - 08:55 PM (IST)

भोरंज (ब्यूरो): भोरंज उपमंडल के तहत आने वाले महल गांव की एक महिला को पुलिस ने ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने का झांसा देकर पैसे लेती थी। बता दें किभोरंज पुलिस ने बीते वर्ष 8 अगस्त, 2019 को रविंद्र कुमार निवासी हयोड व 9 अन्य युवाओं की ओर से सपना रानी पत्नी संजय कुमार निवासी महल तहसील भोरंज (हमीरपुर) पर नौकरी देने के मामले में 60 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाया था। इसके बाद से ही उक्त महिला पुलिस की गिरफ्त से बच रही थी।

भोरंज पुलिस ने आरोपी महिला को शनिवार रात्रि को गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड मिलने के बाद पुलिस उससे गहनता से पूछताछ कर रही है। मंगलवार को आरोपी महिला को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा। भोरंज थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि महिला को पकडऩे के लिए पुलिस कई दिनों से प्रयासरत थी। महिला अपना ठिकाना बदलती रहती थी। उक्त महिला के खिलाफ 8 अगस्त, 2019 को भोरंज थाना में धारा 420 के तहत करीब 60 लाख रुपए की ठगी करने का धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।

Vijay