6.06 किलोग्राम गांजे के साथ महिला, धोखाधड़ी मामले में व्यक्ति गिरफ्तार

Thursday, Mar 19, 2020 - 04:27 PM (IST)

नालागढ़ (आदित्य): पुलिस थाना नालागढ़ में 2 अलग-अलग मामलों में पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस बद्दी की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नालागढ़ में चिकनी खड्ड पुल के समीप एक महिला से 6.06 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। महिला की पहचान अंजू (32) पत्नी बाबू मान निवासी झुग्गी झोंपड़ी भरतगढ़ डिस्ट्रिक रोपड़ पंजाब के रूप में की गई है।

धोखाधड़ी कर बेच दी थी महिला की गाड़ी

वहीं दूसरे मामले में नालागढ़ पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि कुछ दिन पहले एक महिला ने थाना नालागढ़ में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी गाड़ी को कुछ लोगों ने धोखाधड़ी कर बेच दिया है। इस मामले में नालागढ़ पुलिस ने श्यामलाल निवासी राजपुरा नालागढ़ को गिरफ्तार किया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है। एसएचओ नालागढ़ निर्मल दास ने बताया कि दोनों मामलों में गिरफ्तारियां कर ली गई हैं और आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Vijay