पति से मारपीट कर देवर संग फरार हो गई महिला

Thursday, May 17, 2018 - 09:54 PM (IST)

सरकाघाट: उपमंडल के बैरा क्षेत्र की एक 26 वर्षीय महिला अपने सगे देवर के साथ फरार हो गई है। महिला के ससुर ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका बड़ा बेटा जोकि चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी में काम करता है, उसकी शादी 2017 में हुई थी और इसके बाद उसका बड़ा बेटा नौकरी के लिए लौट गया। इसके बाद उसकी बहू व छोटे बेटे के आपस में संबंध बन गए। सोमवार को दोनों देवर-भाभी घर को ताला लगाकर चंडीगढ़ चले गए और वहां जाकर दोनों ने उसके बड़े बेटे की पिटाई की। इस दौरान आसपास के किराएदारों ने उसके बेटे को उनके चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद दोनों का कहीं अता-पता नहीं है।


पति ने पुलिस से लगाई तलाश करने की गुहार
महिला के पति ने अपने छोटे भाई पर अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है और पुलिस से उन दोनों की तलाश करने की गुहार लगाई है। चौकी प्रभारी अश्विनी कुमार ने शिकायत दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस जल्द ही दोनों को ढूंढ निकालेगी।

Vijay