महिला ने लड़के को आत्महत्या के लिए उकसाया, मां-बाप ने मामला दर्ज करवाया

Saturday, Nov 10, 2018 - 10:12 PM (IST)

शिमला: बालूगंज थाना में कोर्ट के आदेश पर धारा 156 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला द्वारा एक लड़के को आत्महत्या के लिए उकसाया गया है। बताया जा रहा है कि शोधी के रहने वाले संजय नाम के लड़के ने चोरी से अपनी जमीन देवनगर घणाहट्टी की एक महिला को बेच डाली। दोनों ने कागजी कार्रवाई पूरी कर दी थी लेकिन दोनों के बीच पैसे को लेकर बात नहीं बन पाई, जिसके कारण वह परेशान हो गया। उसने आत्महत्या करने से पहले सारी घटना अपनी माता को बता दी।

माता-पिता ने दर्ज करवाया मामला
इसके बाद उसके माता-पिता ने उक्त महिला पर उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया। इसके बाद कोर्ट ने बीते शुक्रवार को महिला के खिलाफ पुलिस चौकी बालूगंज में 156-3 के तहत मामला दर्ज करने को कहा। पुलिस ने कोर्ट के आदेशों पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बालूगंज थाना के एस.एच.ओ. देवराज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले पर जल्द ही आगामी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

Vijay