IGMC में स्क्रब टाइफस से महिला की मौत पर हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

Thursday, Sep 14, 2017 - 09:01 PM (IST)

शिमला: इंदिरा गांधी मैडीकल कालेज एवं अस्पताल में स्क्रब टाइफस से मौत होने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अस्पताल में वीरवार को स्क्रब टाइफस से रामपुर की 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला कुछ दिन पहले ही अस्पताल आई थी। अब तक हुई मौतों में अस्पताल में यह 13वीं मौत है, वहीं पॉजीटिव मामले 282 के करीब पहुंच चुके हैं। अस्पताल में स्क्रब टाइफस से हुई मौत से हड़कंप मच गया है। इससे पहले बुधवार को कु ल्लू की रहने वाली 49 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। एक के बाद एक  हो रहीं मौतों से लोग सहम गए हैं। आई.जी.एम.सी. के एम.एस. डा. रमेश चंद ने महिला की मौत की पुष्टि की है। 

प्रदेश के सभी सी.एम.ओ. को निर्देश जारी
वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी कर दिया हैै। एन.एच.एम. निदेशक पंकज राय ने स्क्रब टाइफस से एक के बाद एक मौत होने पर प्रदेश के सभी सी.एम.ओ. को निर्देश जारी किए हैं कि लोगों को बुखार होने पर जल्द से जल्द अस्पताल आने के लिए जागरूक करें।