बिलासपुर में अब मोबाइल पर लगेगा पता वाहन ने कूड़ा उठाया या नहीं

Monday, Nov 19, 2018 - 03:52 PM (IST)

बिलासपुर : चंडीगढ़ की तर्ज पर बसाए गए बिलासपुर शहर में कूड़ा एकत्रित करने वाले वाहन अब पूरी तरह ढके हुए नजर आएंगे। इतना ही नहीं इन वाहनों पर अब जी.पी.एस. सिस्टम भी लगाया जाएगा। नगर परिषद बिलासपुर प्रशासन ने इसके लिए कसरत करना शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार कूड़ा एकत्रित करने वाले सभी वाहनों के ठेकेदारों को अपने-अपने वाहनों में जी.पी.एस. सिस्टम लगाने के नगर परिषद प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। इन वाहनों में जी.पी.आर.एस. सिस्टम लग जाने के बाद जहां काम में पारदॢशता आएगी, वहीं नगर परिषद का कार्यकारी अधिकारी अपने मोबाइल पर यह देख सकेगा कि अमुक वाहन कहां है और संबंधित वाहन ने किस समय किस वार्ड से कूड़ा एकत्रित किया है। नगर परिषद बिलासपुर की कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया ने इसकी पुष्टि की है। 
 

kirti