बीरता कांड के पीड़ितों को दिलवाएंगे न्याय: काजल

Wednesday, Jun 23, 2021 - 11:42 AM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): बीरता में हुई खूनी झड़प में गत दिवस दूसरे घायल राकेश कुमार की मौत हो गई थी, जिसका मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। राकेश कुमार के अंतिम संस्कार में कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने भी भाग लिया। उन्होंने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया है कि वे हर प्रकार से उनकी सहायता करेंगे और उन्हें न्याय दिलवाएंगे। उन्होंने मांग की है कि कांगड़ा थाना के स्टाफ को बदला जाए ताकि सही तरीके से इस दोहरे हत्याकांड की जांच हो सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घिनौनी घटनाएं हमारे प्रदेश में कभी नहीं होती थीं कि दिनदहाड़े कुल्हाड़ी व दराट से लोगों को काट दिया जाए। इससे पता चलता है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि वह पीडि़त परिवारों के साथ हैं और उन्हें हर प्रकार से इंसाफ दिलवाएंगे।

News Editor

Rajneesh Himalian