कोरोना की रोकथाम के लिए करते रहेंगे प्रयास, अंत तक लड़ेंगे यह लड़ाई: अभिषेक राणा

punjabkesari.in Sunday, Jun 06, 2021 - 03:31 PM (IST)

हमीरपुर : कांग्रेस पार्टी व सर्व कल्याणकारी संस्था के कार्यकर्ता रोजाना भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में जाकर कोरोना मरीजों की मदद कर रहे हैं। इसी के चलते आज भी सुजानपुर क्षेत्र के सचुई ग्राम में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर वितरित कर पीड़ित मरीज की मदद की। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन अभिषेक राणा ने बताया कि कांग्रेस के साथ सर्व कल्याणकारी संस्था के कार्यकर्ता मिलकर पीड़ितों को लगातार सहायता प्रदान करने की मुहिम चला रहे हैं। बीते दिनों देखा गया कि दिल्ली और चंडीगढ़ में कोरोना केस काफी कम हो गए हैं क्योंकि वहां पर कोरोना काफी पहले दस्तक दे चुका था और हिमाचल में इसका प्रकोप थोड़ा देरी से देखने को मिला इसीलिए कुछ समय और लगेगा और प्रदेश में भी कोरोना की रोकथाम जल्द ही होगी। इसके लिए हम पूरी कोशिश कर रहे कि यहां पर हर पीड़ित को समय पर स्वास्थ्य मदद मिले ताकि दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे शहरों की तरह हिमाचल प्रदेश में भी कोरोना का प्रकोप कम हो। 

कांग्रेस पार्टी का भरपूर प्रयास है कि हर पीड़ित परिवार तक जाकर उसे हर संभव मदद प्रदान करे। कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में दम न तोड़े। कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करता है कि मदद के लिए बढ़ाया गया हाथ हर जीवन को बचाए रखे। इस मौके पर लेखराज ठाकुर सर्व कल्याणकारी संस्था जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश एवं अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News