खेतों में घास काट रहे परिवार पर रंगड़ों का हमला, बच्चे सहित 6 घायल

Thursday, Sep 13, 2018 - 09:49 PM (IST)

जोगिंद्रनगर: उपमंडल की दारट-बगला पंचायत के गांव घमरेहड़ में खेतों में घास काट रहे एक ही परिवार के 5 वर्षीय बच्चे सहित 5 लोगों व इसी गांव के एक अन्य वृद्ध व्यक्ति को भी रंगड़ों ने हमला कर घायल कर दिया है। प्राथमिक उपचार के लिए सभी लोगों को सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में भर्ती करवाया गया है।

गांव के राकेश राणा ने जानकारी देते हुए कहा कि जब एक ही परिवार के 5 लोग घमरेहड़ गांव में अपने खेतों में घास काट रहे थे तो अचानक रंगड़ों ने इन पर हमला बोल दिया। कमला देवी (60) पत्नी जनक कटोच, बलवीर सिंह (45) पुत्र जनक कटोच, सपना देवी (34) पत्नी दलवीर सिंह व शिवानी देवी (36) पत्नी जसवीर सिंह, अंकू कटोच (5) पुत्र दलवीर सिंह जोकि एक ही परिवार के सदस्य हैं जबकि एक वृद्ध बंसी राम (68) निवासी घमरेहड़ अपने काम से जा रहा था, उसको रंगड़ों ने काटा है।

इस हमले में बलवीर सिंह और शिवानी को रंगड़ों ने ज्यादा काटा है। सभी के टैस्ट लिए जा रहे हैं।

Vijay