यहां बेसहारा पशुओं के आतंक से बढ़ी लोगों की परेशानी

Monday, Jan 21, 2019 - 02:19 PM (IST)

धर्मशाला : विधानसभा क्षेत्र के तहत पंचायत कल्याड़ा में बेसहारा पशुओं के आतंक ने लोगों की रातों की नींद उड़ा दी है। लोगों के खेतों में पशुओं की इतनी भरमार हो गई है कि बेसहारा पशु दिन-रात विचरते हुए फसलों को खराब कर रहे हैं, जिससे कल्याड़ा पंचायत के लोग काफी परेशान हैं। बेसहारा पशुओं से बचाव के लिए लोग खेतों में पहरा देने को मजबूर हो गए हैं। बेसहारा पशुओं से परेशान लोगों ने बताया कि रविवार को लगभग 22 बेसहारा पशुओं को पकड़ कर एक खेत में बांध दिया है। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सरकार की ओर से गौरक्षा के लिए बनाई गई नीति के तहत शत-प्रतिशत गौवंश को गऊशालाओं में रखने का प्रबंधन किए जाए। बलवीर ने बताया कि सोमवार को कल्याड़ा पंचायत से एक प्रतिनिधिमंडल डी.सी. कांगड़ा से मिलकर उन्हें शिकायत पत्र सौंपेगा। अगर डी.सी. बेसहारा पशुओं को गौसदन में नहीं डालता है तो वे बेसहारा पशुओं को डी.सी. कार्यालय के बाहर लाकर छोड़ देंगे।

 

 

kirti