झगड़े के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, पति गिरफ्तार

Saturday, Oct 21, 2017 - 05:59 PM (IST)

पांवटा साहिब: हरिपुरखोल के जंगल में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर महिला के पति नरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एस.एच.ओ. पांवटा साहिब जसबीर सिंह ने बताया कि पूजा (22) का शव हरिपुरखोल के जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण पति व पत्नी के बीच आपसी झगड़ा लगता है। जानकारी के अनुसार आत्महत्या से पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। जांच के बाद आरोपी पति नरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, महिला के मायके पक्ष ने मामले में कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है।