जेपी नड्डा की धर्मपत्नी ने माता चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, मन्नत का धागा बांधा

Thursday, Nov 19, 2020 - 06:23 PM (IST)

ऊना (अमित): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की धर्मपत्नी मल्लिका नड्डा ने वीरवार को शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाया। उन्होंने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और सभी के स्वस्थ रहने की कामना भी की। मल्लिका नड्डा ने मन्दिर में स्थित बट वृक्ष पर मन्नत का धागा भी बांधा। मल्लिका नड्डा ने बताया कि वह अक्सर शक्तिपीठों के दर्शनों के लिए आती रहती हैं।

बिहार विधानसभा चुनावों में मिली जीत पर वह काफी प्रसन्न नजर आईं। इस अवसर पर देहरा भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, वूल फैडरेशन अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, मंदिर अधिकारी रोहित जालटा, जीवन कुमार, भाजपा कार्यकर्ता जीवन कालिया, निरंजन कालिया, सतीश कालिया व सुमित कालिया इत्यादि उपस्थित रहे। मंदिर अधिकारी रोहित जालटा ने माता का चित्र स्मृतिचिन्ह के रूप में मल्लिका नड्डा को भेंट किया।

Vijay