हैवान बना पति: पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

Monday, Jun 10, 2019 - 06:07 PM (IST)

चंबा: हिमाचल के चंबा में एक पति ने अपनी ही पत्नी को बेरहम मौत दे दी। उसने उसके सिर पर डंडे से वार कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार किहार की ग्राम पंचायत डियर में दोनों के बीच सुबह किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा मारपीट तक पहुंच गया। जिसके बाद गुस्साए पति ने उसकी हत्या कर दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक महिला की पहचान भांतो देवी पत्नी सुभाष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Ekta