पति को सौतन के साथ देख आगबबूला हुई पत्नी, बीच सड़क किया हंगामा

Friday, Sep 01, 2017 - 11:57 PM (IST)

कांगड़ा: रिहालपुर निवासी प्रौढ़ चालक ने पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी कर ली, वहीं इन दोनों महिलाओं को उसने अंधेरे में रखा जिसका खमियाजा उसे कांगड़ा बस अड्डे के समीप भुगतना पड़ा। शुक्रवार को प्रौढ़ चालक की पहली पत्नी व उसकी विवाहिता बेटी ने जब चालक को दूसरी पत्नी के संग देखा तो वाद-विवाद के बाद हंगामा व दोनों महिलाओं में हाथापाई हो गई। इन दोनों महिलाओं को देखने के लिए कुछ ही पल में लोगों का जमघट लग गया। यदि थोड़ी देर में साथ खड़ा ट्रैफिक पुलिस कर्मी नहीं पहुंचता तो स्थिति और गंभीर हो जानी थी। इसके बाद दोनों को थाना में ले जाया गया। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की जानकारी लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।

ये है मामलाा 
थाना प्रभारी कांगड़ा बहादुर सिंह ने बताया कि एक चालक ने दूसरी शादी जोगिन्द्रनगर में कर ली। शुक्रवार शाम को बस अड्डा कांगड़ा के समीप पहली पत्नी जोकि रिहालपुरा की है और उसकी विवाहिता बेटी को जोगिंद्रनगर वाली उसकी दूसरी पत्नी मिल गई, जिस पर दोनों में वाद-विवाद के बाद जमकर हाथापाई हुई। जानकारी के अनुसार लगभग 50 वर्ष की आयु के उक्त व्यक्ति ने कुछ समय पहले ही पहली पत्नी की बेटी की शादी करवाई, वहीं रिश्तेदारी व समाज में किसी का डर न रखते हुए खुलेआम दूसरी पत्नी के साथ घूमता रहा। आज जब बेटी ने अपने पिता को इस रूप में देखा तो उसका सिर भी शर्म से झुक गया।