पति की मौत के बाद पत्नी ने भी त्यागे प्राण, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

Thursday, Oct 13, 2022 - 07:12 PM (IST)

हरोली (दत्ता): इंसान जब शादी के बंधन में बंधता है तो दोनों जीवनभर साथ निभाने व हर सुख-दुख में साथ रहने की कसम खाते हैं लेकिन ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है, जहां पर अपने जीवन साथी की जीवनलीला समाप्त होती देख दूसरा भी अपने प्राण त्याग कर प्रभु चरणों में विलीन हो जाए। ऐसा ही मामला विधानसभा क्षेत्र हरोली के गांव पंडोगा में सामने आया, जहां पर पति की मौत के बाद पत्नी की भी मौत हो गई। पंडोगा के पूर्व पंचायत समिति सदस्य अमित ठाकुर ने बताया कि उनके ताया व ताई की चंद मिनटों में ही आकस्मिक मौत हो गई। 74 वर्षीय सूरम सिंह पंजाब बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त होकर अपनी पत्नी 71 वर्षीय कमला देवी व अपने बच्चों संग जीवन व्यतीत कर रहे थे। 

अमित ठाकुर ने बताया कि बुधवार रात लगभग 1 बजे सूरम सिंह ने अपनी पत्नी को कहा कि तबीयत कुछ ठीक नहीं लग रही, जिसके बाद उनकी पत्नी ने बेटे को उठाया लेकिन तब तक सूरम सिंह ने अपने प्राण त्याग दिए। तभी सामने खड़ी उनकी पत्नी अपने पति की हालत को देखकर बेहोश हो गई। उन्हें उपचार हेतु घरवाले लेकर गए लेकिन तब तक उनकी भी मौत हो चुकी थी। वीरवार को दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay