पत्नी ने पति पर लगाए अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप

Tuesday, Apr 17, 2018 - 12:43 AM (IST)

नाहन: पुलिस थाना पांवटा साहिब में एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाते हुए अपने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने व ससुराल पक्ष पर प्रताडि़त करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस अधीक्षक सिरमौर रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस थाना पांवटा साहिब में एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी शादी वर्ष 2016 में एक नारायणगढ़ निवासी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति व ससुराल पक्ष उसे तंग करने लगे तथा मारपीट की। इतना ही नहीं, उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। एस.पी. ने बताया कि शिकायत के अनुसार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

Vijay