यहां बढ़ रहा गर्मी का कहर, न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री

Friday, May 12, 2017 - 04:45 PM (IST)

ऊना : अधिकतम तापमान में तो जिला में कुछ गिरावट दर्ज की गई है लेकिन न्यूनतम तापमान में बढ़ौतरी जारी है। मैदानी क्षेत्रों में दिन और रात बराबर होने लगे हैं। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री तक पहुंच गया है जबकि अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 2 दिन पहले 42.6 डिग्री तक पहुंच गया था लेकिन मौसम में आए बदलाव की वजह से इसमें करीब 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान बढ़ने के साथ ही अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। गर्मी बढऩे के चलते जगह-जगह पीने के पानी की समस्या भी गहराने लगी है। कहीं दूसरे-तीसरे दिन पानी की सप्लाई हो रही है तो कहीं लागे कुओं व बावडिय़ों से पानी लाने पर मजबूर हो रहे हैं। उधर, दूसरी तरफ शिक्षक संघों ने गर्मियों के बीच बच्चों के स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव की मांग भी की है। अध्यापक संघ के अध्यक्ष विकास रतन ने मांग की है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव कर बच्चों को राहत प्रदान की जाए।