अनुराग बोले, आखिर क्यों प्रदेश सरकार खेलों के खिलाफ

Saturday, Sep 16, 2017 - 01:30 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): अनुराग ने कहा कि एक तरफ हम खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं तो दूसरी तरफ प्रदेश सरकार करोड़ों रुपए केसों पर खर्च रही है। कांग्रेस खेलों के विकास को लेकर न तो कभी गंभीर थी और न ही कभी होगी। सुंदरनगर में युवा सम्मान समारोह के दौरान यह बात सांसद अनुराग ठाकुर ने कही। हिमाचल प्रदेश ओलम्पिक संघ द्वारा सुंदरनगर की बीएसएल कॉलोनी के ओपन थियेटर में युवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मंडी जिला खेल संघ के अजय राणा के नेतृत्व में समारोह आयोजित किया गया।


क्या प्रदेश सरकार खेलों के खिलाफ
इस मौके पर संघ के अध्यक्ष एवं सासद अनुराग ठाकुर ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की। वही अनुराग ने कहा कि क्या प्रदेश सरकार खेलों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि हम 2005 से खेलों को बढ़ावा देने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं लेकिन अब 2017 आ चुका है और आज तक मुख्यमंत्री वीरभद्र की सरकार खेलों पर 17 रुपए तक खर्च नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि 6 दिवसीय कार्यक्रम में हजारों खिलाड़ियों ने ओलम्पिक टोर्च के लिए भाग लिया। हिमाचल ओलम्पिक संघ ने 60 लाख खर्च कर लड़कियो के लिए ऊना में सुविधाए प्रदान की। जिसका नतीजा है कि आज भारतीय टीम में हिमाचल की बेटी सुषमा वर्मा ने शान बढ़ाई है। 


युवाओं ने अनुराग संग जमकर ली सेल्फियां
उन्होंने कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र जिसमें 17 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इसमें 300 विधार्थियों से ज्यादा स्कूलों को शामिल किया जाएगा। हरोली में 23 युवा नशे के चलते मौत के मुंह में चले गए। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। होशियार सिंह, गुड़िया मामले में न्याय नहीं मिल पा रहा है। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सीबीआई जाच को रुकवाना चाहती थी। इससे पूर्व मौके पर कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन करने उपरांत युवाओं ने अनुराग संग जमकर सेल्फियां ली गई।