आखिर क्यों 36 वर्षीय युवक ने उठाया यह खौफनाक कदम, पुलिस जांच में जुटी

Wednesday, Nov 22, 2017 - 06:01 PM (IST)

गगरेट: अप्पर ग्राम पंचायत गगरेट के एक 36 वर्षीय युवक ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का की जांच पुलिस कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात दिनेश कुमार अपने घर आया और कमरे में चला गया। कमरे में जाकर उसने फंदा लगा लिया। घर वालों ने जब देखा तो उसको फंदे से नीचे उतारकर गगरेट अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उसके शव को ऊना में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। डी.एस.पी. अम्ब अजय राणा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।