जब छेड़छाड़ करने पर कार सवार युवकों से भिड़ गईं 2 युवतियां, वीडियो वायरल

Saturday, Jan 20, 2018 - 07:10 PM (IST)

सुजानपुर: सुजानपुर बस स्टैंड पर लड़कियों से छेड़छाड़ करना स्थानीय युवकों को उस समय महंगा पड़ गया जब स्कूटी सवार 2 युवतियों ने उनकी जमकर क्लास लगा डाली। घटना के बाद कार सवार लड़कों ने माफी मांगकर अपनी जान छुड़ाई। जानकारी के अनुसार  2 लड़कियां स्कूटी पर घूम रही थींं तो पीछे से आ रही एक गाड़ी में सवार युवकों ने उन पर कमैंट करना शुरू कर दिए। इस दौरान उक्त लड़कियां स्कूटी को एक तरफ  खड़ा करके बस स्टैंड पर घूमने लगीं तो उक्त गाड़ी चालक उनका पीछा करने लगा। हद तो तब हो गई जब  उक्त लड़कों ने उन लड़कियों को गाड़ी में बैठाने का ऑफर दिया। बस फिर क्या था उक्त दोनों लड़कियों ने आव देखा न ताव, सीधे उनकीजमकर क्लास लगा डाली। क्लास लेते-लेते गाली-गलौच करके उन लड़कों को अच्छा सबक सिखाया। इस दौरान उक्त लड़कों ने माफी मांगकर जान छुड़ाई।

सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा वीडियो
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और सब लोग उन लड़कियों की तारीफ  करते हुए उन्हें ऐसा सबक सिखाने पर बधाई दे रहे हैं। बताते चलें कि सुजानपुर बस स्टैंड पर अक्सर युवक युवतियों को भद्दे-भद्दे कमैंट करके परेशान करते हैं। कई बार तो लड़कियां अपने आप को असहाय महसूस समझकर सब्र का घूंट पी लेती हैं लेकिन जब बात सिर से ऊपर हो जाए तो सब्र करना मुश्किल हो जाता है फिर जो हाल होता है वे आप इस वीडियो में देख ही चुके होंगे। उक्त स्कूटी सवार युवतियों जिला कांगड़ा की बताई जा रही हैं। बहरहाल लड़कियों द्वारा लड़कों की ली गई इस क्लास का वीडियो सब लोग शेयर कर रहे हैं।