जब पंकज कपूर से पहले धोनी ने कार्ड से कर दी पेमैंट

Wednesday, Aug 29, 2018 - 10:19 AM (IST)

शिमला : राजधानी में विज्ञापन की शूटिंग के सिलसिले में पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार को दिनभर शूटिंग में व्यस्त रहे। सुबह 9 बजे से पहले ही धोनी माल रोड पर पहुंच गए जहां पर दिनभर शूटिंग का सिलसिला जारी रहा। एड की शूटिंग शिमला माल रोड सहित विलो बैंक व अन्य स्थानों पर हुई। इस दौरान माल रोड पर धोनी के प्रशंसक उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे। शूटिंग के दौरान काफी संख्या में स्थानीय लोग व पर्यटक शूटिंग स्थल के आसपास एकत्रित हो गए और धोनी की झलक पाते ही खासे उत्साहित दिखे। जब पंकज कपूर ने भी लुफ्त उठाया।

इस विज्ञापन में महेंद्र सिंह धोनी के साथ बॉलीवुड के  प्रसिद्ध कलाकार पंकज कपूर भी काम कर रहे हैं। शूटिंग के सिलसिले में शिमला पहुुंचते ही पंकज कपूर शूटिंग में व्यस्त हो गए। इस दौरान धोनी के अलावा पंकज कपूर पर भी कई दृश्य फिल्माए गए। एक दृश्य के दौरान धोनी व पंकज कूपर एक साथ पकौड़े खाते देखे गए। पकौड़े खाने के बाद जब पेमैंट करने की बारी आई तो पंकज कपूर ने धोनी को रोका और स्वयं पेमैंट करने लगे। इसी बीच धोनी ने अपनी जेब से कार्ड निकाला, साथ ही पंकज कपूर ने 100 रुपए का नोट निकाला। जब तक पंकज क पूर ने 100 रुपए का नोट निकाला तब तक धोनी के कार्ड से पेमैंट हो चुकी थी। इसके बाद दोनों हंसते हुए दुकान से बाहर आ गए। 

kirti