जब रसोईघर में बैठे परिवार के बीच आ धमका तेंदुआ, जानिए क्या हुआ आगे

Monday, Jan 27, 2020 - 08:43 PM (IST)

नादौन (ब्यूरो): थाना क्षेत्र नादौन के तहत वन बीट बड़ा धनपुर के साथ पुतड़ियाल के एक घर की रसोई में घुसे डेढ़ साल के तेंदुए का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार तेंदुआ गत देर शाम गांव जंगल से एक मकान के रसोईघर में जा घुसा। यह देखकर रसोई में बैठे परिजन हक्के-बक्के रह गए और डर गए। इस दौरानएक व्यक्ति ने साहस दिखाते हुए रसोई में पड़ी लकड़ी से तेंदुए के सिर पर प्रहार करके उसे मार डाला। इसके बाद वन विभाग व पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलने पर जांच अधिकारी चुनी लाल व आरओ नादौन अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर नादौन पहुंचाया, जहां पशु विशेषज्ञों की टीम ने तेंदुए का पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के उपरांत तेंदुए का ब्यास नदी के किनारे दाह संस्कार कर दिया। तेंदुआ कुछ बीमार भी बताया जा रहा था। पुलिस व वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

Vijay