जब तेंदुए ने बकरी चराते हुए किसान पर किया हमला

Friday, Jun 02, 2017 - 11:19 AM (IST)

सुंदरनगर : हिमाचल प्रदेश में सुंदरनगर जिले के निकट हल्यातर पंचायत में तेंदुए ने बकरी चराते हुए किसान पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना का पता चलते ही परिजनों ने उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। बता दें कि बलद्वाड़ा वन परिक्षेत्र के दायरे में यह दूसरी घटना है। इससे पहले एक चिकित्सक पर भी हमला हुआ है। हल्यातर में मौके पर मौजूद परस राम ने कहा कि हल्यातर निवासी ज्ञान चंद (54) पुत्र गांधी राम प्रतिदिन की तरह बकरियां चरा रहा था कि साथ लगते बेरकोट के जंगल से एक तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया।


जाते हुए तेंदुए ने मार दिया एक झपटा 
हमले में बकरियां तो बच गईं, लेकिन ज्ञान चंद चपेट में आ गया। हमले से वह जमीन पर गिरते समय पलट गए, जिससे तेंदुआ दूर जा गिरा, वह उठने लगे कि तेंदुए ने जाते हुए एक झपटा मार दिया, जिससे उनके कान का एक भाग कट गया और खरोचें आईं। उनके चिल्लाने से तेंदुआ भाग गया और गांववासियों ने मौके पर पहुंच कर उनका बचाव किया।