जब बेटे को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गया व्यक्ति

punjabkesari.in Saturday, Oct 03, 2020 - 09:36 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): भोरंज उपमंडल के बधानी से कडयोह गांव में ससुराल जा रहे व्यक्ति व उसके बेटे पर बजड़ोह में सड़क पर तेंदुए ने जानलेवा हमला कर दिया। इससे पिता घायल हो गया है तथा बेटे को हमले से बचा लिया गया है। जानकारी के अनुसार मनोज कुमार पुत्र हरिदास गांव बधानी गांव कडयोह में अपने ससुराल जा रहा था। इस दौरान उसका बेटा अभिषेक भी मौजूद था। जब दोनों बजड़ोह के जंगल के पास पहुंचे तो वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान तेंदुए ने मनोज कुमार के कपड़े फाड़ दिए व दांतों से घायल कर दिया।

मनोज ने हाथों से पकड़ कर तेंदुए को फैंका

मनोज कुमार ने तेंदुए के हमले से न घबराते हुए हिम्मत जुटाई और तेंदुए को हाथों से पकड़ कर दूसरी ओर फैंक कर अपने बेटे अभिषेक को बचा लिया। बाप और बेटे के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए, जिन्हें देखकर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। मनोज कुमार ने बताया कि इससे पहले उसकी पत्नी व बेटी भी इसी रास्ते से थोड़ी देर पहले गई थीं। घायल मनोज कुमार ने सिविल अस्पताल भोरंज में उपचार करवाया है। तेंदुए के इस हमले से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

पहले भी बाइक सवार पर हमला कर चुका है तेंदुआ

बधानी पंचायत उपप्रधान विनोद कुमार ने बताया कि इससे पहले भी तेंदुआ 15 दिन पहले बाइक सवार पर हमला कर चुका है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बारे में वन विभाग को सूचित कर दिया गया है तथा तेंदुए को पकडऩे के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। वहीं भोरंज खंड वन अधिकारी जगत राम का कहना है कि तेंदुए के हमले की सूचना मिल चुकी है। कल तक उक्त स्थान पर पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ा जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News