देहरा में कब होगा विकास का सवेरा, वर्षों से लारों-लप्पों में फंसा रहा यहां का विकास

Monday, Nov 26, 2018 - 11:40 AM (IST)

 

देहरा : हिमाचल में कई सरकारें आईं और गईं लेकिन देहरा के विकास के लिए क्या हुआ यह यहां की पब्लिक जानती है। सरकारों की घोषणाएं सिर्फ घोषणाएं ही रह गईं। विकास के नाम पर यहां सबने बातें की हैं, हकीकत किसी से छुपी नहीं। कोई धरने देता रहा तो कोई बातें करता रहा। 20 साल से यहां बस अड्डे की हालत सुधरती नहीं देखी। 10 साल से सी.यू. पर सिर्फ हल्ला ही सुना। लगभग एक लाख की आवादी के लिए बने 100 बिस्तर के सिविल अस्पताल का हाल किसी से छुपा नहीं है। सड़कें खस्ताहाल, शिक्षा का भी हाल ठीक नहीं। 2 साल से कालेज ब्वायज स्कूल में चल रहा। कालेज के नाम जमीन तक नहीं हो पाई। कहने को गल्र्ज स्कूल लेकिन लड़कियां ब्वायज स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। पूर्व सैनिक कई बार नया कैंटीन भवन बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन तक कर चुके हैं लेकिन उनकी बात किसी ने नहीं सुनी। विशेष ट्रेनर भी रखे गए हैं।  

 

kirti