जब नैशनल हाईवे किनारे DC Solan ने किया ये काम (Video)

Tuesday, Apr 23, 2019 - 05:35 PM (IST)

सोलन (अमित डोभाल): नैशनल हाईवे पर शालाघाट से लेकर परमाणु तक फैली गंदगी को साफ करने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्वयं ही मोर्चा संभाल लिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को डी.सी. सोलन विनोद कुमार के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने वाकनाघाट क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। तेज धूप में अधिकारी अपनी टीम के साथ सड़क के दोनों ओर फैले कूड़े को एकत्रित करते हुए दिखाई दिए। इस मौके पर  एस.डी.एम. कंडाघाट डॉ. संजीव धीमान, ए.डी.एम. सोलन विवेक चंदेल व ए.सी. टू डी.सी. भानु गुप्ता मौजूद रहे। डी.सी. सोलन विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने करीब एक घंटे तक सड़क के किनारे साफ-सफाई की।

डी.सी. ने एस.डी.एम. कंडाघाट को दिए ये निर्देश

इसके बाद डी.सी. विनोद कुमार सोलन के लिए रवाना हो गए। इस अभियान के दौरान डी.सी. सोलन ने एस.डी.एम. कंडाघाट को निर्देश दिए कि प्रत्येक दुकान पर अपना कूड़ादान होना चाहिए, साथ ही दुकानदारों को जागरूक करें कि कूड़े को कूड़ेदान में ही डालें, वहीं होटल वालों को निर्देश दिए कि सभी होटल व ढाबे वाले अपने कूड़े को इकट्ठा करें, जिसे सप्ताह बाद प्रशासन द्वारा उठाया जाएगा।

Vijay