जब कार में घर जा रहे बीडीसी मैंबर पर हमलावरों ने तान दी रिवाॅल्वर

Saturday, Mar 19, 2022 - 07:47 PM (IST)

स्वारघाट (पवन ठाकुर): बिलासपुर जिला के उपमंडल स्वारघाट के तहत ग्राम पंचायत कुटैहला व मझेड के पंचायत समिति सदस्य रंगी राम ठाकुर पर घर जाते समय मतनोह- मझेड सम्पर्क सड़क के सुरल नामक स्थान पर अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी रोक कर लूटपाट करने के इरादे से रिवाॅल्वर तान दी। इसी हाथापाई के दौरान पीछे से एक अन्य गाड़ी सड़क पर आती देख हमलावार भाग निकले। रंगी राम ठाकुर ने बताया कि वीरवार देर शाम को जब वह स्वारघाट से अपने घर जा रहे थे तो सुरल नामक स्थान पर सड़क पर 3-4 लोग पैदल जा रहे थे, जिन्होंने उन्हें रुकने का इशारा किया।

रंगी राम ठाकुर ने जैसे ही गाड़ी रोकी वैसे ही गाड़ी के नजदीक पहुंचे एक व्यक्ति ने उन पर रिवाॅल्वर तान दी तथा 2 व्यक्तियों ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान काफी देर तक उनके साथ खींचातानी चलती रही। इतने में पीछे से एक अन्य गाड़ी आई, जिसे देख कर हमलावर भागने में सफल हो गए। रंगी राम ठाकुर ने इस घटना की सूचना पुलिस थाना स्वारघाट में दे दी है। स्वारघाट पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Vijay