क्या हुआ जो घर पर हैं आप, फिर भी करिए मां नयना के दर्शन(Video)

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2020 - 11:01 AM (IST)

बिलासपुर: चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होते ही माता के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है। आस्था में डूबे माता के भक्त मां दरबार में हाजिरी लगाने पहंुच जाते हैं। मंदिरों में हवन-पूजन के साथ आरती से माहौल में सकारात्मकता रहती है। हालांकि इस वर्ष चैत्र नवरात्रि पर कोरोना वायरस का साया है। कोराना वायरस की वजह से लाॅकडाउन और कफर््यू की स्थिति होने से मंदिरों में भी सन्नाटा पसरा है। घरों में बंद लोग माता दर्शन के लिए मंदिरों तक भी नहीं पहंुच पा रहे हैं। यदि आप माता के भक्त है तो उदास न हो पंजाब केसरी की टीम आपको घर बैठै ही मां नयना देवी के दर्शन कराएगी।
 PunjabKesari
हालांकि नवरात्री के दौरान श्री नैना देवी में सन्नाटा पसरा है। मंदिर के आसपास की सभी दुकानें बंद है। यहां गलियां सुनसान है। मंदिर में प्रतिदिन आरती तो हो रही है, परंतुु माता के भक्तों का हुजूम नहीं है। हवन से उठने वाली सुंगध माहौल में नहीं है। इसके बाद भी माता के भक्तों की आस्था उनमें बनी है। इस विपरीत परिस्थिति में भी माता के भक्त घर में बैठकर भी माता से इस समस्या से निपटने की कामना कर रहे हैं। आईये तो चलते हैं, मां नयना देवी के दरबार में। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News