तीन बच्चों की मां ने यह क्या किया

Wednesday, Mar 11, 2020 - 10:42 AM (IST)

पांवटा साहिब (प्रेम वर्मा) : पांवटा साहिब के राजबन में एक 22 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। महिला को तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला के तीन बच्चे है। फिलहाल महिला के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं लग सका है। 

जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के राजबन के आदर्श कॉलोनी की रहने वाली गीता देवी पत्नी राकेश कुमार उम्र 22 वर्ष ने आज दोपहर बाद फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे 108 की सहायता से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया, मगर यहां पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई थी। आपातकाल में सेवा दे रहे डॉक्टर सुधी गुप्ता ने बताया कि एक महिला गीता देवी उम्र 22 वर्ष को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया था मगर यहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। प्रथम दृष्टया  यह मामला फांसी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। राजबन पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

kirti