ऊना कांग्रेस कमेटी की सरदारी मिलने पर क्या बोले राजेश पराशर, पढ़ें खबर

Tuesday, Feb 05, 2019 - 04:49 PM (IST)

ऊना (अमित): ऊना में 6 वर्ष से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष की कमान संभाल रहे राजेश पराशर को प्रदेश कांग्रेस ने जिला ऊना कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी वीरेंद्र धर्माणी के पास थी, जिनको प्रदेश कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया है। राजेश पराशर ने जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार जताया है। राजेश पराशर इससे पहले जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष के पद पर थे। इसके अलावा 5 वर्ष जिला यूथ कांग्रेस के महासचिव, 7 वर्ष प्रदेश यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष व 4 वर्ष जिला कांग्रेस यूथ अध्यक्ष के पद पर काम किया है।

नाराज कार्यकर्ताओं को किया जाएगा चार्ज

उन्होंने कहा कि हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ माह बाद लोकसभा चुनाव आने वाले हैं, ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को साथ लेकर लोकसभा चुनावों में फतह हासिल की जाएगी। उन्होंने कहा कि नाराज और निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को चार्ज कर उन्हें फिल्ड में उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस हाईकमान जिस भी प्रत्याशी को टिकट देगी। जिला कांग्रेस कमेटी प्रत्याशी की जीत के लिए दिन-रात एक करेगी।

Vijay