केंद्रीय बजट से क्या हैं हिमाचल को उम्मीदें, पढ़ें एक क्लिक पर

Wednesday, Jan 31, 2018 - 05:27 PM (IST)

शिमला: इस बार हिमाचल को केंद्रीय बजट से काफी उम्मीदेें हैं। इसका सबसे बड़ा कारण केंद्र व हिमाचल में भाजपा सरकारों का होना भी है। इसके अलावा 2019 में लोकसभा चुनाव भी होने वाले हैं। यही कारण है कि हिमाचल को इस बजट में काफी सौगातें मिलने की सम्भावना है जिनमें मुख्यत:

1. भानुपल्ली-बिलासपुर-मंडी-कुल्लू-लेह रेल लाइन बजट पर टिकी निगाह।
2. हिमाचल सहित अन्य पहाड़ी राज्यों के लिए औद्योगिक रियायत देने की उम्मीद।
3. औद्योगिक क्षेत्र बी.बी.एन. को रेल मार्ग से जोडऩे का मामला।
4. वनों को बचाने की एवज में ग्रीन बोनस देने की मांग।
5. केंद्र प्रायोजित योजनाओं में हिमाचल प्रदेश की हिस्सेदारी बढ़ाने।
6. जी.एस.टी. के तहत कारोबारियों को 20 लाख तक के कारोबार में छूट देना।
7. स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, शहरी विकास एवं परिवहन सहित अन्य क्षेत्रों में केंद्र से मिलने वाली वित्तीय मदद बढ़ाना।
8. देश के साथ प्रदेश के आयकरदाताओं की आयकर की सीमा को बढ़ाए जाने की मांग। 
9. 35,000 करोड़ की बागवानी के लिए।
10. धार्मिक क्षेत्रों को सर्किट के तहत जोड़े जाने की मांग।
11. वाटर ट्रांसपोर्ट सिस्टम के लिए रियायत की उम्मीद।
12. रेल के साथ वायु सेवाओं का दायरा बढ़ाने की मांग, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा बनाने की मांग प्रमुख है।
13. किसान-बागवानों के लिए मार्कीट यार्ड बनाने की मांग।
14. कृषि एवं बागवानी उपकरणों के साथ उन्नत किस्म के बीज पर रियायत देना।
15. हिमाचल को एन.डी.आर.एफ. की बटालियन स्वीकृत करने।