हिमाचल में भारी बारिश का यैलो अलर्ट जारी, लोगों को नदी-नालों के किनारे न जाने की हिदायत

punjabkesari.in Sunday, Jul 03, 2022 - 12:19 AM (IST)

शिमला (राजेश): हिमाचल में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान नदी-नालों में बाढ़ आने की संभावना है, जिसके चलते लोगों को नदी-नालों के किनारे न जाने की हिदायत जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश में 6 जुलाई तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। 3, 5 और 7 जुलाई के लिए मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में भारी बारिश का यैलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य रहा। प्रदेश में शुक्रवार रात को कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। शनिवार को बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। राजधानी शिमला में शनिवार को धुंध के साथ दिन भर बादल छाए रहे। 

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को नालागढ़ में 65, शिलारू में 59, नारकंडा में 43, अर्की में 40, सोलन में 30, कुफरी में 29, कंडाघाट में 25, शिमला में 24, कोटखाई-करसोग में 22, राजगढ़ में 19, सराहन में 14 और पच्छाद में 11 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। शनिवार को शिमला और ऊना में हल्की बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिला-जुला बना रहा। प्रदेश में 1 और 2 जुलाई को सामान्य से 54 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई। बिलासपुर जिले में सबसे अधिक सामान्य से 223, शिमला में 221, सोलन में 204 और किन्नौर में 149 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई। कांगड़ा में सामान्य से 78, कुल्लू में 64, सिरमौर में 46 और मंडी में एक फीसदी अधिक बादल बरसे। चम्बा में सामान्य से 3, हमीरपुर में 67, लाहौल एवं स्पीति में 87 और ऊना में 52 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई। 

मानसून से 4 दिनों में एक करोड़ का नुक्सान
हिमाचल प्रदेश मेें मानसून सीजन को शुरू हुए अभी सिर्फ 4 दिन हुए हैं। इन 4 दिनों में मानसून से हिमाचल को 1 करोड़ का नुक्सान हुआ है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार अभी तक मानसून से हिमाचल को 1.13 करोड़ का नुक्सान हो चुका है। वहीं 21 लोगों की मानसून के कारण हुई दुर्घटनाओं में जान चली गई है। आने वाले दिनों में और अधिक नुक्सान होने की आशंका है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News