हिमाचल में मौसम ने ली करवट : पहाड़ों पर बिछी सफेद चादर, 6 जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट(Video)

punjabkesari.in Friday, Nov 15, 2019 - 03:01 PM (IST)

शिमला : हिमाचल प्रदेश में ठंड ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गुरूवार को शिमला मौसम विभाग की चेतावनी के अनुरूप पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया जिससे अधिकतम तापमान में भी गिरावट आ गई। वहीं प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने हिमाचल के छह जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। कांगड़ा, चंबा़, कुल्लू, मंडी और लाहुल स्पीति में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
PunjabKesari

वहीं, 17 से 19 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों ने गुरूवार व शुक्रवार यानी 15 नवंबर को प्रदेश के ऊंचाई वाले अधिकांश हिस्सों में भारी बर्फबारी और निचले व मध्यम क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी की है। विशेषज्ञों के अनुसार न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा। वहीं, रोहतांग दर्रा बुधवार को वाहनों के लिए बहाल हो गया। लेकिन आज बर्फबारी ज्‍यादा होने पर फिर से दर्रे पर वाहनों की आवाजाही बंद हो सकती है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Simpy Khanna

Recommended News

Related News