हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, शिमला व चम्बा में बरसीं राहत की बौछारें

punjabkesari.in Thursday, Apr 21, 2022 - 10:50 PM (IST)

शिमला (राजेश): हिमाचल में मौसम ने करवट बदल दी है। मौसम बदलने से प्रदेश के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई है। तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है लेकिन बारिश का अभी भी इंतजार है। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार शाम तक प्रदेश के शिमला व चम्बा जिले में हल्की बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा अन्य कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। बारिश न होने के कारण प्रदेश में सूखे की स्थिति बरकरार है। जमीन में नमी न होने के कारण किसानों बागवानों की फसलें सूख चुकी हैं, ऐसे में किसानों बागवानों के लिए बारिश का इंतजार है। 

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि प्रदेश में वीरवार को तेज आंधी के साथ बारिश व ओलावृष्टि होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि पूरे प्रदेश में बादल छाए रहे, वहीं ठंडी हवाओं के चलने का दौर जारी रहा। बादल छाने व ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले जहां ऊना जिला का तापमान 41 और 42 डिग्री के आसपास चल रहा था तो वहीं वीरवार को यह घटकर 35.2 डिग्री रहा। 

राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा सुंदरनगर में 31.1, भुंतर 27.3, कल्पा 17.2, धर्मशाला 30.2, नाहन 32.4, केलांग 14.3, पालमपुर 27, सोलन 30, मनाली 22.2, कांगड़ा 32.3, मंडी 31.1, बिलासपुर 34, हमीरपुर 31.1 और चम्बा में 38 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में शुक्रवार को भी बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 25 अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News