मौसम ने बदला मिजाज: नारकंडा में हल्की बर्फबारी, जाने आगे कब बरसेंगे मेघ

Saturday, Feb 08, 2020 - 10:58 AM (IST)

शिमला: प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने रुख बदल लिया है। तीन दिनों की खिलखिलाती धूप के बाद शुक्रवार को मौसम ने करवट ली है। बदले मौसम के साथ शिमला के नारकंडा में ताजा बर्फबारी हुई। शुक्रवार को शिमला समेत प्रदेश के कई इलाकों में धूप और बादलों की आंख मिचौली का खेल चलता रहा। जिसके बाद नारकंडा में धूप के बीच हल्का हिमपात हुआ।

मौसम का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल के मध्य पर्वतीय और मैदानी इलाकों में 12 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 13 फरवरी को प्रदेशभर में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। इससे पहले, गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।



शुक्रवार को छह क्षेत्रों में माइनस में पारा
सूबे में छह क्षेत्रों में शुक्रवार को न्यूनतम पारा माइनस में दर्ज किया गया। शिमला में तापमान -1.7 डिग्री, कल्पा -7.4, केलांग -11.1, मनाली -1.8, डलहौजी -1.2 और कुफरी में -4.7 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, ऊना में सबसे अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होने से सुबह और शाम के समय अभी भी प्रदेश शीतलहर की चपेट में है।

Prashar