हमें महात्मा गांधी के पथ पर चलते हुए सत्य और अहिंसा पालन करना है : वंदना

punjabkesari.in Sunday, Oct 03, 2021 - 03:01 PM (IST)

कांगड़ा : महात्मा गांधी जयंती पर कुमारी वंदना जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया सह संयोजक ने ग्राम पंचायत धीरा में ग्राम सभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान महात्मा गांधी के पथ पर चलते हुए सत्य व अहिंसा, सदा सच्च बोले व भ्रष्टाचार व नशा मुक्त व स्वच्छ मिशन भारत अभियान को बढ़ावा देना के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण व कोरोना से बचाव, बार बार साबुन से हाथ धोना,  आस पड़ोस स्वच्छ रखना, पंचायत, प्रशासनन व सरकार व जनता के बीच कड़ी बनकर हिमाचल प्रदेश का एक समान दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर अच्छी शिक्षा व स्वास्थ्य, मनरेगा के कार्यों व रोजगार गारंटी कार्ड से हर व्यक्ति को रोजगार मिले। कोरोना नियमों का शक्ति से पालन करने जीरो टोलरेस के साथ भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत के विकास पर जोर दिया जाए, साथ ही में कुमारी वंदना ने महिलाओं से अनुरोध किया है। नशा मुक्त अभियान व स्वच्छता पर जोर दे क्योंकि नशा व बेरोजगारी की वजह से हिमाचल में आत्महत्याएं व घरेलू हिंसा बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि खासकर महिलाएं गीला कचरा सूखा कचरा अलग रखे क्योंकि गाय व अन्य पशु इसी कचरे में खाना खाते है, नुकीली चीजों की वजह से उनकी मृत्यु होती है। वंदना ने कहा पंचायतों में आपसी भाईचारे से काम करें, साथ में सभी जनप्रतिनिधियों व बीडीओ एसडीम डीसी कांगड़ा व सरकार से अनुरोध किया कि पंचायतों के लिए बजट व भ्रष्टाचार पर कड़ी नजर व बीपीएल सूची में फर्जी गरीबों को बाहर करें ताकि गरीबों को उनका हक मिल सके। बढ़ती हुई महंगाई से महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो गया है। वंदना ने सभी आशावर्कर व स्वास्थ्य कर्मचारियों का धन्यवाद किया, जिन्होंने कोरोना काल में दिन रात जनता की सेवा की व वैक्सीनेशन अभियान में सहयोग किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News