बिलासपुर में छाई शोक की लहर, हिप्र पूर्व सैनिक कल्याण समिति के प्रदेशाध्यक्ष का निधन(Video)

Saturday, Nov 09, 2019 - 01:56 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश) : बिलासपुर के घुमारवीं में शनिवार को एक दर्दनाक कार हादसा हो गया। जिससे हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण समिति हिमाचल प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष सूबेदार प्रकाश चंद शर्मा का आकस्मिक निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूबेदार प्रकाश चंद अपने निवास स्थान से घुमारवीं की ओर कार में आ रहे थे। अचानक नियंत्रण खो जाने के कारण साथ लगती सीरखड्ड में उनकी कार लुढ़कती हुई करीब दो सौ मीटर नीचे जा गिरी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुबेदार प्रकाश चंद का पूर्व सैनिकों को उनके अधिकारपूर्ण अधिकारों को सरकार से दिलवाने में अहम योगदान रहा है और करीब चार वर्ष पूर्व वन - रैंक वन पेंशन के लिए दिल्ली में जन्तरमन्त्र पर हुए पूर्व सैनिकों के आन्दोलन में सूबेदार प्रकाश चंद ने अहम भूमिका निभाई थी। सूबेदार प्रकाश चंद के आकस्मिक निधन से जिला बिलासपुर में शोक की लहर शा गई है।

Edited By

Simpy Khanna