नगर निगम धर्मशाला के मेयर-डिप्टी मेयर के वार्ड आरक्षित, उपायुक्त ने जारी की वार्डों के आरक्षण सूची

punjabkesari.in Tuesday, Oct 20, 2020 - 06:46 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज): नगर निगम धर्मशाला के 17 वार्डों की आरक्षण सूची मंगलवार को उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने जारी कर दी है। मंगलवार को धर्मशाला में वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया को पूरा किया गया। नगर निगम धर्मशाला के मेयर देवेंद्र जग्गी का वार्ड नंबर-10 तथा डिप्टी मेयर ओंकार नैहरिया के वार्ड नंबर-2 महिला उम्मीदवार के लिए अब आरक्षित हो गए हैं। जिसके चलते अब देवेंद्र जग्गी तथा ओंकार नैहरिया दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ेंगे। नगर निगम धर्मशाला के चुनावों को लेकर मंगलवार को नगर निगम के सदस्यों की सीटों के आरक्षण का निर्धारण उपायुक्त कांगड़ा की मौजूदगी में नगर निगम धर्मशाला के 3 प्रमुख व्यक्तियों और राज्य सरकार के 3 राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। डीसी कांगड़ा ने बताया कि पहले किन्हीं वजहों से आरक्षण निर्धारण स्थगित करना पड़ा था। कुछ क्लेरिफिकेशन शहरी विकास विभाग से मांगी गई थी, जो कि लॉ डिपार्टमेंट के माध्यम से पहुंची हैं। चुनाव आयोग ने कहा था कि 20 अक्तूबर से पहले आरक्षण प्रक्रिया पूरी की जाए, जिसके चलते नगर निगम धर्मशाला का आरक्षण रोस्टर मंगलवार को जारी किया गया। इस नगर निगम के आयुक्त प्रदीप ठाकुर, महापौर देवेंद्र जग्गी, उप-महापौर ओंकार सिंह नैहरिया सहित अधिकारी मौजूद रहे।

यह है नया आरक्षण रोस्टर
वार्ड नंबर-1 फरसेटगंज महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड-2 भागसूनाग महिला उम्मीदवार, वार्ड-3 मैक्लोडगंज सामान्य, वार्ड-4 कश्मीर हाउस सामान्य, वार्ड-5 खजांची मोहल्ला महिला वर्ग, वार्ड-6 कोतवाली बाजार सामान्य वर्ग तथा वार्ड नंबर-7 सचिवालय महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। इसके अलावा वार्ड नंबर-8 खेल परिसर एससी वर्ग, वार्ड-9 सकोह सामान्य, वार्ड-10 शामनगर एससी, वार्ड-11 रामनगर सामान्य, वार्ड-12 बड़ोल महिला वर्ग, वार्ड-13 दाड़ी सामान्य, वार्ड-14 कंड एससी महिला, वार्ड-15 खनियारा महिला, वार्ड-16 सिद्धपुर एससी तथा वार्ड नंबर-17 सिद्धबाड़ी एसटी महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News