निर्माणाधीन घर की दीवार गिरी, 2 महिलाएं गंभीर हालत में टांडा रैफर

Wednesday, Feb 20, 2019 - 09:39 PM (IST)

नूरपुर: नूरपुर शहर के वार्ड नंबर-5 में एक निर्माणाधीन घर की दीवार गिरने से 2 महिलाएं उसकी चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गईं। प्राप्त जानकारी अनुसार वार्ड नंबर-5 में रमेश कुमार के घर में मुरम्मत का कार्य चला हुआ था कि अचानक घर की एक दीवार गिर गई। घर में कुल 4 मजदूर काम कर रहे थे जबकि दीवार की चपेट में दूसरी तरफ खड़ी घर की मालकिन कौशल्या देवी तथा एक महिला मजदूर सुशीला निवासी (मध्यप्रदेश) आ गई तथा गंभीर रूप से घायल हो गईं।

टांडा अस्पताल रैफर की महिलाएं

दीवार गिरने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वार्ड नंबर-9 के पार्षद अश्वनी कुमार भी अस्पताल पहुंचे। डी.एस.पी. साहिल अरोड़ा ने बताया कि घायलों को नूरपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया गया है।

Vijay