दुल्हन के जोड़े में करती रही इंतजार और…

Tuesday, Dec 05, 2017 - 04:40 PM (IST)

पालमपुर:बारात आने वाली थी। सभी रिश्ते नातेदार और मिलने वाले पहुंच गए थे और बधाईयों का सिलसिला चल रहा था, बारात का इंतजार धीरे-धीरे बढ़ता गया। खुशियां, मायूसी में बदल गईं। बारात नहीं आई। यह मामला पालमपुर क्षेत्र का है। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वो हैरान रह गया। दुल्हन शादी के जोड़े में मेंहदी रचाए दूल्हे के इंतजार में बैठी रही लेकिन उसके सपने बस सपने ही रह गए। लड़की वालों ने शादी की  तैयारियां पूरी जोरशोर से की थी।


दूल्हा घर से फरार 
दरअसल जयसिंहपुर उपमंडल के एक गांव में पालमपुर के एक गांव से 30 नवंबर को बारात जानी थी। दूल्हे वालों की तरफ से मंगल टीका (समूहत) लेकर कोई नहीं आया तो लड़की के परिजन घबरा गए के बारात अभी तक क्यों नहीं अाई। 2 घंटे इंतजार करने के बाद उन्होंने दूल्हे के गांव में अपनी जान-पहचान वालों से फोन पर पता किया तो वह हैरान रह गए, जब उनके पहचानवालों ने बताया कि दूल्हे के घर पर तो शादी जैसी कोई तैयारी नहीं है। और वह घर से फरार हो गया था। फिलहाल परिजनों बेटी के साथ धोखाधड़ी की शिकायत लंबागांव थाने में दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि दूल्हा सरकारी क्लर्क है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।