वोटों की गिनती से पहले प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, प्रोमिला का बीपी बढ़ा

Thursday, Apr 13, 2017 - 08:35 AM (IST)

भोरंज: भोरंज उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशियों का ब्लड प्रेशर बीते दो दिनों से बढ़ गया है। जैसे-जैसे मतगणना का समय नजदीक आता गया, उनकी तबीयत और अधिक खराब हो गई। कांग्रेस प्रत्याशी प्रोमिला देवी 2 दिन से बीमार है। वह अपने स्वास्थ्य का चेकअप करवाने के लिए बुधवार को जिला मुख्यालय हमीरपुर पहुंची है। अस्पताल में विशेषज्ञों ने उन्हें कुछ टेस्ट करवाने के लिए कहा है। बताया जाता है कि यही हाल अन्य प्रत्याशियों का भी है। 


तबीयत खराब होने पर लिया उपचार: प्रोमिला 
कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला देवी ने कहा कि तबीयत खराब होने के कारण चेकअप के लिए हमीरपुर अस्पताल आई हूं। बीते एक महीने से जनसंपर्क अभियान के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई थी।